Category: Uncategorized
-
वो आते हैं तो चेहरे पर!
ख़िलाफ़-ए-मस्लहत मैं भी समझता हूँ मगर नासेह, वो आते हैं तो चेहरे पर तग़य्युर आ ही जाता है| जोश मलीहाबादी
-
घबरा ही जाता है!
नज़र हो ख़्वाह कितनी ही हक़ाइक़-आश्ना फिर भी, हुजूम-ए-कशमकश में आदमी घबरा ही जाता है| जोश मलीहाबादी
-
ठोकर खा ही जाता है!
क़दम इंसाँ का राह-ए-दहर में थर्रा ही जाता है, चले कितना ही कोई बच के ठोकर खा ही जाता है| जोश मलीहाबादी
-
तमसो मा ज्योतिर्गमय!
आज एक बार फिर से मैं, हिन्दी नवगीत के शिखर पुरुष स्वर्गीय शंभुनाथ सिंह जी की एक रचना शेयर कर रहा हूँ| इनकी कुछ रचनाएं मैंने पहले भी शेयर की हैं| लीजिए आज प्रस्तुत है स्वर्गीय शंभुनाथ सिंह जी का यह नवगीत – बुझी न दीप की शिखा अनन्त में समा गई।अमंद ज्योति प्राण-प्राण बीच…
-
साहिलों पे खिला था जो
तुझे चाँद बन के मिला था जो तिरे साहिलों पे खिला था जो, वो था एक दरिया विसाल का सो उतर गया उसे भूल जा| अमजद इस्लाम अमजद
-
दर्द था तिरे बख़्त में!
क्यूँ अटा हुआ है ग़ुबार में ग़म-ए-ज़िंदगी के फ़िशार में, वो जो दर्द था तिरे बख़्त* में सो वो हो गया उसे भूल जा| *भाग्य अमजद इस्लाम अमजद
-
आस्तीं पे लहू नहीं!
कहीं चाक-ए-जाँ का रफ़ू नहीं किसी आस्तीं पे लहू नहीं, कि शहीद-ए-राह-ए-मलाल का नहीं ख़ूँ-बहा उसे भूल जा| अमजद इस्लाम अमजद
-
मुस्कुरा उसे भूल जा!
किसी आँख में नहीं अश्क-ए-ग़म तिरे बअ‘द कुछ भी नहीं है कम, तुझे ज़िंदगी ने भुला दिया तू भी मुस्कुरा उसे भूल जा| अमजद इस्लाम अमजद
-
तिरी आस तेरे गुमान में
मैं तो गुम था तेरे ही ध्यान में तिरी आस तेरे गुमान में, सबा कह गई मिरे कान में मिरे साथ आ उसे भूल जा| अमजद इस्लाम अमजद
-
भूल जा उसे भूल जा!
वो तिरे नसीब की बारिशें किसी और छत पे बरस गईं, दिल-ए-बे-ख़बर मिरी बात सुन उसे भूल जा उसे भूल जा| अमजद इस्लाम अमजद