-
कहाँ हूँ कहीं नहीं हूँ मैं!
वो ज़र्रे ज़र्रे में मौजूद है मगर मैं भी, कहीं कहीं हूँ कहाँ हूँ कहीं नहीं हूँ मैं| राहत इन्दौरी
-
किसी ने बताया बहुत हसीं हूँ मैं!
मैं आइनों से तो मायूस लौट आया था, मगर किसी ने बताया बहुत हसीं हूँ मैं| राहत इन्दौरी
-
ढूँड रहे हैं जहाँ नहीं हूँ मैं!
अजीब लोग हैं मेरी तलाश में मुझको, वहाँ पे ढूँड रहे हैं जहाँ नहीं हूँ मैं| राहत इन्दौरी
-
उसे तो ख़बर है कि कुछ नहीं हूँ मैं!
मैं लाख कह दूँ कि आकाश हूँ ज़मीं हूँ मैं, मगर उसे तो ख़बर है कि कुछ नहीं हूँ मैं| राहत इन्दौरी
-
आवाज़ों के खो जाने का दुख!
आज मैं हिन्दी के एक श्रेष्ठ कवि एवं नवगीतकार श्री अनूप अशेष जी की एक रचना शेयर कर रहा हूँ| बाकी कविता अपना परिचय स्वयं देती है| लीजिए, प्रस्तुत श्री अनूप अशेष जी की यह रचना- आस-पास की आवाज़ों के खो जाने कादुख कितना।खालीपन कितना-कितना? बाँस-वनों के साँय-साँयसन्नाटों-सासब डूबा-डूबा,खुद में होकर भीजाने क्योंबस्ती का मन…
-
गहराई कम वुसअ’त ज़ियादा थी!
वो दिल से कम ज़बाँ ही से ज़ियादा बात करता था, जभी उसके यहाँ गहराई कम वुसअ’त ज़ियादा थी| राजेश रेड्डी
-
मगर क़ीमत ज़ियादा थी!
मयस्सर मुफ़्त में थे आसमाँ के चाँद तारे तक, ज़मीं के हर खिलौने की मगर क़ीमत ज़ियादा थी| राजेश रेड्डी
-
हम में कुछ ग़ैरत ज़ियादा थी!
बुलंदी के लिए बस अपनी ही नज़रों से गिरना था, हमारी कम-नसीबी हम में कुछ ग़ैरत ज़ियादा थी| राजेश रेड्डी
-
उसकी आँखों में हैरत ज़ियादा थी!
तअज्जुब में तो पड़ता ही रहा है आइना अक्सर, मगर इस बार उसकी आँखों में हैरत ज़ियादा थी| राजेश रेड्डी