-
हज़ार रंग में डूबी हुई हवा क्यूँ है!
अगर तबस्सुम-ए-ग़ुंचा की बात उड़ी थी यूँही, हज़ार रंग में डूबी हुई हवा क्यूँ है| राही मासूम रज़ा
-
मरीज़ में जीने का हौसला क्यूँ है!
जो दूर दूर नहीं कोई दिल की राहों पर, तो इस मरीज़ में जीने का हौसला क्यूँ है| राही मासूम रज़ा
-
तिरा इतना फ़ासला क्यूँ है!
सवाल कर दिया तिश्ना-लबी ने साग़र से, मिरी तलब से तिरा इतना फ़ासला क्यूँ है| राही मासूम रज़ा
-
मिरी मंज़िल का रास्ता क्यूँ है!
दिलों की राह पर आख़िर ग़ुबार सा क्यूँ है, थका थका मिरी मंज़िल का रास्ता क्यूँ है| राही मासूम रज़ा
-
ख़ुश्बू के मकाँ कैसे हैं!
जिनसे हम छूट गए अब वो जहाँ कैसे हैं, शाख़-ए-गुल कैसी है ख़ुश्बू के मकाँ कैसे हैं| राही मासूम रज़ा
-
वहशत की सौग़ात कहाँ!
जिसको देखो फ़िक्र-ए-रफ़ू है जिसको देखो वो नासेह, बस्ती वालों में हार आए वहशत की सौग़ात कहाँ| राही मासूम रज़ा
-
जंगल काफ़ी है वहशत के लिए!
बे-हिस दीवारों का जंगल काफ़ी है वहशत के लिए, अब क्यूँ हम सहरा को जाएँ अब वैसे हालात कहाँ| राही मासूम रज़ा
-
तुमने गुज़ारी रात कहाँ!
ऐ आवारा यादो फिर ये फ़ुर्सत के लम्हात कहाँ, हमने तो सहरा में बसर की तुमने गुज़ारी रात कहाँ| राही मासूम रज़ा
-
मुफ्त हुए बदनाम!!
एक बार फिर से मैं एक पुरानी ब्लॉग पोस्ट दोहरा रहा रहा हूँ, जो मेरे प्रिय गायक मुकेश जी का गाया हुआ एक अमर गीत है| आज मैं अपने प्रिय गायक स्वर्गीय मुकेश जी का गाया एक गीत शेयर कर रहा हूँ| मेरा मानना है की मुकेश जी का गाया लगभग हर गीत अमर है|…