Category: Uncategorized
-
इश्क़ का मारा जाने है!
क्या क्या फ़ित्ने सर पर उसके लाता है माशूक़ अपना, जिस बे-दिल बे-ताब-ओ-तवाँ को इश्क़ का मारा जाने है| मीर तक़ी मीर
-
इस दर्द का चारा जाने है!
चारागरी बीमारी-ए-दिल की रस्म-ए-शहर-ए-हुस्न नहीं, वर्ना दिलबर-ए-नादाँ भी इस दर्द का चारा जाने है| मीर तक़ी मीर
-
बाग़ तो सारा जाने है!
पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने है, जाने न जाने गुल ही न जाने बाग़ तो सारा जाने है| मीर तक़ी मीर
-
बस्तियाँ!
हिन्दी के एक श्रेष्ठ रचनाकार श्री रामदरश मिश्र जी की एक ग़ज़ल आज प्रस्तुत कर रहा हूँ| श्री रामदरश मिश्र जी ने साहित्य की सभी विधाओं में अपना योगदान किया है | उनकी बहुत सी रचनाएं मैंने पहले भी शेयर की हैं| लीजिए आज प्रस्तुत है श्री रामदरश मिश्र जी की यह ग़ज़ल– इस हाल…
-
सैर करो ख़ामोश रहो!
गर्म आँसू और ठंडी आहें मन में क्या क्या मौसम हैं, इस बगिया के भेद न खोलो सैर करो ख़ामोश रहो| इब्न ए इंशा
-
सोचो हाँ फिर सोचो ख़ामोश रहो!
महबस में कुछ हब्स है और ज़ंजीर का आहन चुभता है, फिर सोचो हाँ फिर सोचो हाँ फिर सोचो ख़ामोश रहो| इब्न ए इंशा
-
सूरज ही को घूमने दो ख़ामोश रहो!
उनका ये कहना सूरज ही धरती के फेरे करता है, सर-आँखों पर सूरज ही को घूमने दो ख़ामोश रहो| इब्न ए इंशा
-
क्यूँ सुक़रात बनो ख़ामोश रहो!
सच अच्छा पर उसके जिलौ में ज़हर का है इक प्याला भी, पागल हो क्यूँ नाहक़ को सुक़रात बनो ख़ामोश रहो| इब्न ए इंशा
-
ऐ लोगो ख़ामोश रहो!
कुछ कहने का वक़्त नहीं ये कुछ न कहो ख़ामोश रहो, ऐ लोगो ख़ामोश रहो हाँ ऐ लोगो ख़ामोश रहो| इब्न ए इंशा