Category: Uncategorized
-
उस से मिलना है तो!
उस से मिलना है तो फिर सादा-मिज़ाजी से मिलो,आईने भेस बदल कर नहीं देखे जाते| मेराज फ़ैज़ाबादी
-
भीगती आँखों के मंज़र!
भीगती आँखों के मंज़र नहीं देखे जाते,हम से अब इतने समुंदर नहीं देखे जाते| मेराज फ़ैज़ाबादी
-
दुनिया बनाने वाले !
अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से आज मैं तीसरी क़सम फिल्म के लिए मुकेश जी का गाया यह गीत अपने स्वर में प्रस्तुत कर रहा हूँ- दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई,काहे को दुनिया बनाई। आशा है आपको यह पसंद आएगा, धन्यवाद। *******
-
जड़ता के बावज़ूद।
आज फिर से मेरी एक पुरानी कविता प्रस्तुत है, आप सुधीजनों की सम्मति चाहूंगा- जड़ता के बावज़ूद। चौराहे पर झगड़ रहे थेकुछ बदनाम चेहरे,आंखों में पुते वैमनस्य के बावज़ूदभयानक नहीं थे वे।भीड़ जुड़ीऔर करने लगी प्रतीक्षा-किसी मनोरंजक घटना की।कुछ नहीं हुआ,मुंह लटकाए भीड़धाराओं में बंटी और लुप्त हो गई।**अगले चौराहे पर,अब भी जुटी है भीड़जारी…
-
ज़ुल्म और सब्र का!
ज़ुल्म और सब्र का ये खेल मुकम्मल हो जाए, उस को ख़ंजर जो दिया है मुझे सर भी देना| मेराज फ़ैज़ाबादी
-
अगली नस्लें तो न भटकें!
मैं तो इस ख़ाना-बदोशी में भी ख़ुश हूँ लेकिन,अगली नस्लें तो न भटकें उन्हें घर भी देना| मेराज फ़ैज़ाबादी
-
अब मैं बोलूँगा तो!
गुफ़्तुगू तू ने सिखाई है कि मैं गूँगा था,अब मैं बोलूँगा तो बातों में असर भी देना| मेराज फ़ैज़ाबादी
-
बादलों से सलाम लेता हूँ!
अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से आज मैं अपने स्वर में नीरज जी के कुछ अत्यंत लोकप्रिय मुक्तक शेयर कर रहा हूँ- बादलों से सलाम लेता हूँ! आशा है आपको ये पसंद आएंगे, धन्यवाद। *****
-
ज़िंदगी दी है तो!
ज़िंदगी दी है तो जीने का हुनर भी देना,पाँव बख़्शें हैं तो तौफ़ीक़-ए-सफ़र भी देना| मेराज फ़ैज़ाबादी
-
गीत उन्मन है, ग़ज़ल चुप है!
गीत उन्मन है, ग़ज़ल चुप है, रूबाई है दुखीऐसे माहौल में ‘नीरज’ को बुलाया जाए। गोपाल दास नीरज