Category: Uncategorized
-
ईमान का सौदा करो!
रहनुमा ये दर्स हम को दे रहे हैं आज-कल, बेच दो सच्चाइयाँ ईमान का सौदा करो| मंज़र भोपाली
-
हादसों का ख़ौफ़ ले!
ज़िंदगी के नाम-लेवा मौत से डरते नहीं, हादसों का ख़ौफ़ ले कर घर से मत निकला करो| मंज़र भोपाली
-
फूल कहते हैं तुम्हें!
ख़ुद को पोशीदा न रक्खो बंद कलियों की तरह, फूल कहते हैं तुम्हें सब लोग तो महका करो| मंज़र भोपाली
-
ख़ून से उजला करो!
दुख अँधेरों का अगर मिटता नहीं है ज़ेहन से, रात के दामन को अपने ख़ून से उजला करो| मंज़र भोपाली
-
ख़्वाब मत देखा करो!
ज़िंदगी जीने का पहले हौसला पैदा करो, सिर्फ़ ऊँचे ख़ूबसूरत ख़्वाब मत देखा करो| मंज़र भोपाली
-
जिस-जिस से पथ पर स्नेह मिला!
आज एक बार मैं विख्यात हिन्दी कवि स्वर्गीय शिवमंगल सिंह सुमन जी की एक कविता शेयर कर रहा हूँ| सुमन जी की बहुत सी रचनाएं मैंने पहले भी शेयर की हैं| आज प्रस्तुत है स्वर्गीय शिवमंगल सिंह सुमन जी की यह कविता- जिस-जिस से पथ पर स्नेह मिला,उस-उस राही को धन्यवाद। जीवन अस्थिर अनजाने ही,…
-
नग़्मे बिखरने लगते हैं!
वो जब भी करते हैं इस नुत्क़ ओ लब की बख़िया-गरी, फ़ज़ा में और भी नग़्मे बिखरने लगते हैं| फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
-
जो अब भी तेरी गली!
हर अजनबी हमें महरम दिखाई देता है, जो अब भी तेरी गली से गुज़रने लगते हैं| फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
-
तुम्हारी याद के जब
तुम्हारी याद के जब ज़ख़्म भरने लगते हैं, किसी बहाने तुम्हें याद करने लगते हैं| फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
-
अपने दिल का दर्द!
लब पे नग़्मा और रुख़ पर इक तबस्सुम की नक़ाब, अपने दिल का दर्द अब ‘मुल्ला’ को कहना आ गया| आनंद नारायण मुल्ला