-
रिहा होने से डरता है!
अज़ब ये ज़िन्दगी की क़ैद है, दुनिया का हर इन्सां,रिहाई मांगता है और रिहा होने से डरता है| राजेश रेड्डी
-
कब ख़ुदा होने से डरता है!
न बस में ज़िन्दगी इसके न क़ाबू मौत पर इसका,मगर इन्सान फिर भी कब ख़ुदा होने से डरता है| राजेश रेड्डी
-
बड़ा होने से डरता है!
मेरे दिल के किसी कोने में इक मासूम-सा बच्चा,बड़ों की देख कर दुनिया बड़ा होने से डरता है| राजेश रेड्डी
-
फ़ना होने से डरता है!
यहाँ हर शख़्स हर पल हादिसा होने से डरता है,खिलौना है जो मिट्टी का फ़ना होने से डरता है| राजेश रेड्डी
-
रुक जा रात ठहर जा रे चंदा!
स्वर्गीय शैलेन्द्र जी का एक सुंदर गीत आज प्रस्तुत कर रहा हूँ| फिल्म- ‘दिल एक मंदिर’ के लिए इस गीत का संगीत शंकर जयकिशन की सुरीली जोड़ी ने दिया था और सुर सम्राज्ञी स्वर्गीय लता मंगेशकर जी ने अपनी मधुर वाणी में गाकर इस गीत को अमर कर दिया है| लीजिए आज प्रस्तुत हैं इस…