Category: Uncategorized
-
मैं बोल रहा हूँ तुझ में!
बेवफ़ा तेरी ज़बाँ पर ये वफ़ा की बातें, ऐसा लगता है कि मैं बोल रहा हूँ तुझ में| शमीम जयपुरी
-
है यह पतझड़ की शाम, सखे!
आज एक बार फिर मैं हिन्दी गीत के शीर्ष कवि स्वर्गीय हरिवंशराय बच्चन जी की एक रचना शेयर कर रहा हूँ| बच्चन जी की बहुत सी रचनाएं मैंने पहले भी शेयर की हैं| लीजिए आज प्रस्तुत है स्वर्गीय हरिवंशराय बच्चन जी की यह रचना – है यह पतझड़ की शाम, सखे! नीलम-से पल्लव टूट गए,मरकत-से…
-
ढूँढ रहा हूँ तुझ में!
पास इतना कि तिरी साँस से टकराती है साँस, दूर इतना कि तुझे ढूँढ रहा हूँ तुझ में| शमीम जयपुरी
-
क्या देख रहा हूँ तुझ में!
तेरे चेहरे से हटाई नहीं जातीं नज़रें, क्या ख़बर देर से क्या देख रहा हूँ तुझ में| शमीम जयपुरी
-
भूल गया हूँ तुझ में!
तुझ से बिछड़े तो ज़माना हुआ लेकिन अब तक, याद आता है कि कुछ भूल गया हूँ तुझ में| शमीम जयपुरी
-
देख चुका हूँ तुझ में!
मेरा दावा है कि तू ने भी न देखे होंगे, ऐसे जल्वे कि जो मैं देख चुका हूँ तुझ में| शमीम जयपुरी
-
डूब गया हूँ तुझ में!
तू वो दरिया है कि जिस का कोई साहिल ही नहीं, मैं सफ़ीने की तरह डूब गया हूँ तुझ में| शमीम जयपुरी
-
मैं तो इक फूल की!
तू ने अब तक मुझे काँटों के सिवा कुछ न दिया, मैं तो इक फूल की मानिंद खिला हूँ तुझ में| शमीम जयपुरी
-
क्या देख रहा हूँ तुझ में!
बा-वफ़ाई की अदा पाने लगा हूँ तुझ में, ऐ जफ़ा-दोस्त ये क्या देख रहा हूँ तुझ में| शमीम जयपुरी
-
चेहरे !
आज एक बार फिर मैं विख्यात हिन्दी साहित्यकार एवं श्रेष्ठ कवि श्री रामदरश मिश्र जी की एक रचना शेयर कर रहा हूँ| मिश्र जी की बहुत सी रचनाएं मैंने पहले भी शेयर की हैं| लीजिए आज प्रस्तुत है श्री रामदरश मिश्र जी की यह रचना – आपके संगमरमरी मकान का दरवाज़ापारदर्शी शीशे का हैउसमें से…