जड़ता के बावज़ूद।

आज फिर से मेरी एक पुरानी कविता प्रस्तुत है, आप सुधीजनों की सम्मति चाहूंगा-

जड़ता के बावज़ूद।

चौराहे पर झगड़ रहे थे
कुछ बदनाम चेहरे,
आंखों में पुते वैमनस्य के बावज़ूद
भयानक नहीं थे वे।
भीड़ जुड़ी
और करने लगी प्रतीक्षा-
किसी मनोरंजक घटना की।
कुछ नहीं हुआ,
मुंह लटकाए भीड़
धाराओं में बंटी और लुप्त हो गई।
**
अगले चौराहे पर,
अब भी जुटी है भीड़
जारी है भाषण-
एक फटे कुर्ते-पाजामे का,
हर वाक्य
किसी जानी-पहचानी-
नेता या अभिनेता मुद्रा में,
भीड़ संतुष्ट है यह जान
कि एक और व्यक्ति हो गया है पागल,
जिसके मनोरंजक प्रलाप
बहुतों को नहीं खोने देंगे
मानसिक संतुलन-
जड़ता के बावज़ूद।

(यह रचना भी मेरे काव्य संकलन ‘आसमान धुनिए के छप्पर सा’ में सम्मिलित थी।)

आज के लिए इतना ही,
नमस्कार
******

2 responses to “जड़ता के बावज़ूद।”

  1. सुंदरता शब्दावली का,, मनभावन नमस्कार 🙏🏻

    Liked by 2 people

    1. हार्दिक आभार जी

      Liked by 1 person

Leave a reply to samaysakshi Cancel reply