Category: Uncategorized
-
मगर आदमी अच्छा भी नहीं!
मुँह से हम अपने बुरा तो नहीं कहते कि ‘फ़िराक़’, है तिरा दोस्त मगर आदमी अच्छा भी नहीं| फ़िराक़ गोरखपुरी
-
कुछ ऐसों का ठिकाना भी नहीं!
यूँ तो हंगामे उठाते नहीं दीवाना-ए-इश्क़, मगर ऐ दोस्त कुछ ऐसों का ठिकाना भी नहीं| फ़िराक़ गोरखपुरी
-
तिरा हुस्न कुछ ऐसा भी नहीं!
ये भी सच है कि मोहब्बत पे नहीं मैं मजबूर, ये भी सच है कि तिरा हुस्न कुछ ऐसा भी नहीं| फ़िराक़ गोरखपुरी
-
सुना भी नहीं देखा भी नहीं!
अरे सय्याद हमीं गुल हैं हमीं बुलबुल हैं, तूने कुछ आह सुना भी नहीं देखा भी नहीं| फ़िराक़ गोरखपुरी
-
भूल गए हों तुझे ऐसा भी नहीं!
एक मुद्दत से तिरी याद भी आई न हमें, और हम भूल गए हों तुझे ऐसा भी नहीं| फ़िराक़ गोरखपुरी
-
तिरी रंजिश-ए-बेजा भी नहीं!
मेहरबानी को मोहब्बत नहीं कहते ऐ दोस्त, आह अब मुझसे तिरी रंजिश-ए-बेजा भी नहीं| फ़िराक़ गोरखपुरी
-
मोहब्बत का भरोसा भी नहीं!
सर में सौदा भी नहीं दिल में तमन्ना भी नहीं, लेकिन इस तर्क-ए-मोहब्बत का भरोसा भी नहीं| फ़िराक़ गोरखपुरी
-
जो जान और ईमान लेते हैं!
मिरी नज़रें भी ऐसे क़ातिलों का जान ओ ईमाँ हैं, निगाहें मिलते ही जो जान और ईमान लेते हैं| फ़िराक़ गोरखपुरी
-
हम दूर से पहचान लेते हैं!
बहुत पहले से उन क़दमों की आहट जान लेते हैं, तुझे ऐ ज़िंदगी हम दूर से पहचान लेते हैं| फ़िराक़ गोरखपुरी