तुझे कैसे भूल जाऊँ!

आज मैं श्रेष्ठ कवि स्वर्गीय दुष्यंत कुमार जी की एक रचना शेयर कर रहा हूँ।

दुष्यंत जी की बहुत सी रचनाएं मैंने पहले भी शेयर की हैं।

आज प्रस्तुत है स्वर्गीय दुष्यंत कुमार जी की यह कविता –

अब उम्र की ढलान उतरते हुए मुझे
आती है तेरी याद‚ तुझे कैसे भूल जाऊँ।

गहरा गये हैं खूब धुंधलके निगाह में
गो राहरौ नहीं हैं कहीं‚ फिर भी राह में–
लगते हैं चंद साए उभरते हुए मुझे
आती है तेरी याद‚ तुझे कैसे भूल जाऊँ।

फैले हुए सवाल सा‚ सड़कों का जाल है‚
ये सड़क है उजाड़‚ या मेरा ख़याल है‚
सामाने–सफ़र बाँधते–धरते हुए मुझे
आती है तेरी याद‚ तुझे कैसे भूल जाऊँ।

फिर पर्वतों के पास बिछा झील का पलंग
होकर निढाल‚ शाम बजाती है जलतरंग‚
इन रास्तों से तनहा गुज़रते हुए मुझे
आती है तेरी याद‚ तुझे कैसे भूल जाऊँ।

उन निलसिलों की टीस अभी तक है घाव में
थोड़ी–सी आंच और बची है अलाव में‚
सजदा किसी पड़ाव में करते हुए मुझे
आती है तेरी याद‚ तुझे कैसे भूल जाऊँ।


(आभार- एक बात मैं और बताना चाहूँगा कि अपनी ब्लॉग पोस्ट्स में मैं जो कविताएं, ग़ज़लें, शेर आदि शेयर करता हूँ उनको मैं सामान्यतः ऑनलाइन उपलब्ध ‘कविता कोश’ अथवा ‘Rekhta’ से लेता हूँ|)

आज के लिए इतना ही,
नमस्कार|
********

6 responses to “तुझे कैसे भूल जाऊँ!”

  1. नमस्कार 🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻 ॐ नमः शिवाय 🙏🏻

    Liked by 1 person

    1. शुभ प्रभात जी, नमः शिवाय

      Like

  2. बहुत सुंदर।

    Liked by 2 people

    1. हार्दिक धन्यवाद जी

      Liked by 1 person

  3. Bahut hi sundar🤍🦋✨

    Liked by 1 person

Leave a comment