आज अपनी एक पुरानी पोस्ट दोहरा रहा हूँ।
काफी दिन से मैंने अपने प्रिय गायक मुकेश जी का कोई गीत शेयर नहीं किया था, आज कर लेता हूँ| जी हाँ ये गीत है 1958 में रिलीज़ हुई फिल्म- ‘परवरिश’ का, गीत लिखा है- हसरत जयपुरी जी ने और इसका संगीत दिया है- दत्ताराम जी ने| इस फिल्म के नायक थे मेरे प्रिय अभिनेता और महान शोमैन- राज कपूर जी|

लीजिए प्रस्तुत है यह अमर गीत-
आँसू भरी हैं ये जीवन की राहें,
कोई उनसे कह दे हमें भूल जाएं|
वादे भुला दें क़सम तोड़ दें वो,
हालत पे अपनी हमें छोड़ दें वो|
ऐसे जहाँ से क्यूँ हम दिल लगाएं,
कोई उनसे कह दे हमें भूल जाएं|
बरबादियों की अजब दास्तां हूं,
शबनम भी रोये मैं वह आस्माँ हूं|
उन्हें घर मुबारक हमें अपनी आहें|
कोई उनसे कह दे हमें भूल जाएं|
आज के लिए इतना ही,
नमस्कार|
******
Leave a comment