कौवे-1

आज श्रेष्ठ हिंदी कवि श्री नरेश सक्सेना जी की एक रचना शेयर कर रहा हूँ।

नरेश जी की अधिक रचनाएं मैंने पहले शेयर नहीं की हैं।

लीजिए आज प्रस्तुत है श्री नरेश सक्सेना जी की यह कविता–

हमारे शहर के कौवे केंचुए खाते हैं
आपके शहर के क्या खाते हैं

कोई थाली नहीं सजाता कौंवों के लिए
न दूध भरी कटोरी रखता है मुंडेर पर
रोटी का एक टुकड़ा तक नहीं

सोने से चोंच मढ़ाने वाला गीत एक गीत है तो सही
लेकिन होता अक्सर यह है
कि वे मार कर टांग दिए जाते हैं शहर में
शगुन के लिए

वे झपट्टा मारते हैं और ले जाते हैं अपना हिस्सा
रोते रह जाते हैं बच्चे
चीख़ती रह जाती हैं औरतें

बूढ़े दूर तक जाते हैं उन्हें खदड़ते और बड़बड़ाते

कोई नहीं बताता कौवों को
कि वे आखिर किसलिए पैदा हुए संसार में!

(आभार- एक बात मैं और बताना चाहूँगा कि अपनी ब्लॉग पोस्ट्स में मैं जो कविताएं, ग़ज़लें, शेर आदि शेयर करता हूँ उनको मैं सामान्यतः ऑनलाइन उपलब्ध ‘कविता कोश’ अथवा ‘Rekhta’ से लेता हूँ|)

आज के लिए इतना ही,
नमस्कार|
********

2 responses to “कौवे-1”

  1. नमस्कार 🙏🏻

    Liked by 1 person

    1. नमस्कार जी

      Like

Leave a comment