आज एक बार फिर मैं हिन्दी नवगीत के शिखर पुरुष स्वर्गीय शंभुनाथ सिंह जी का एक गीत शेयर कर रहा हूँ| |
शंभुनाथ जी की कुछ रचनाएं मैंने पहले भी शेयर की हैं|
लीजिए आज प्रस्तुत है स्वर्गीय शंभुनाथ सिंह जी का यह गीत –

जानी अनजानी, तुम जानो या मैं जानूँ।
यह रात अधूरेपन की, बिखरे ख्वाबों की
सुनसान खंडहरों की, टूटी मेहराबों की
खंडित चंदा की, रौंदे हुए गुलाबों की
जो होनी अनहोनी हो कर इस राह गयी
वह बात पुरानी-तुम जानो या मैं जानूँ।
यह रात चांदनी की, धुंधली सीमाओं की
आकाश बाँधने वाली खुली भुजाओं की
दीवारों पर मिलती लम्बी छायाओं की
निज पदचिन्हों के दिए जलाने वालों की
ये अमिट निशानी, तुम जानो या मैं जानूँ।
यह एक नाम की रात, हजारों नामों की
अनकही विदाओं की, अनबोल प्रणामों की
अनगिनित विहंसते प्रान्तों, रोती शामों की
अफरों के भीतर ही बनने मिटने वाली
यह कथा कहानी, तुम जानो या मैं जानूँ।
यह रात हाथ में हाथ भरे अरमानों की
वीरान जंगलों की, निर्झर चट्टानों की
घाटी में टकराते खामोश तरानों की
त्यौहार सरीखी हंसी, अजाने लोकों की
यह बे-पहचानी, तुम जानो या मैं जानूँ।
(आभार- एक बात मैं और बताना चाहूँगा कि अपनी ब्लॉग पोस्ट्स में मैं जो कविताएं, ग़ज़लें, शेर आदि शेयर करता हूँ उनको मैं सामान्यतः ऑनलाइन उपलब्ध ‘कविता कोश’ अथवा ‘Rekhta’ से लेता हूँ|)
आज के लिए इतना ही,
नमस्कार|
********
Leave a reply to Nageshwar singh Cancel reply