आज एक बार फिर मैं विख्यात हिन्दी व्यंग्य लेखक और कवि स्वर्गीय रवीन्द्रनाथ त्यागी जी की एक कविता शेयर कर रहा हूँ| |
त्यागी जी की कुछ रचनाएं मैंने पहले भी शेयर की हैं|
लीजिए आज प्रस्तुत है स्वर्गीय रवीन्द्रनाथ त्यागी जी की यह कविता –

अपने इन दुखों को
बेकार मत जाने दो
चेहरे के चिराग से
आँसुओं के पतंगों को
यूँ ही न उड़ जाने दो,
ये सागर की लहरें हैं
इनमें ज्वार आया है
इन्हें यूँ ही न बह जाने दो।
दुख तुम्हें यतन करने से मिले हैं
बर्षों के तप और प्रतीक्षा से मिले हैं
इन्हें यूँ ही न खो जाने दो
आओ, इन दुखों से धरती बो दें
इन्हें चारों ओर घर-घर बिखरा दें
जिससे गानों की फ़सल उगे
लाल-लाल रंगीन भरे-पूरे गाने
तुम्हारे हृदय के रक्त से सने।
(आभार- एक बात मैं और बताना चाहूँगा कि अपनी ब्लॉग पोस्ट्स में मैं जो कविताएं, ग़ज़लें, शेर आदि शेयर करता हूँ उनको मैं सामान्यतः ऑनलाइन उपलब्ध ‘कविता कोश’ अथवा ‘Rekhta’ से लेता हूँ|)
आज के लिए इतना ही,
नमस्कार|
********
Leave a reply to samaysakshi Cancel reply