चंद्रमा पर घूमकर !

आज एक बार फिर मैं हिन्दी के श्रेष्ठ, लोकप्रिय एवं सुरीले गीतकार श्री सोम ठाकुर जी का एक गीत शेयर कर रहा हूँ|

सोम जी की बहुत सी कविताएं मैंने पहले भी शेयर की हैं|

लीजिए आज प्रस्तुत है श्री सोम ठाकुर जी का यह गीत-


रश्मीरंगी चंद्रमा पर घूम कर
रूपगंधा आँधियों को चूमकर
हम गये जिस देश
उसमे आग की नादिया बही

ध्वंस-क्षण में कुछ अजब अनुबंध ये हमने किया
शूल के वातावरण में फूल सा जीवन जिया
हाथ में गंगाजली -सी लेखनी लेकर सदा
कौल भरकर बात जो हमने कही सच-सच कही

क्या करे, कुछ भाग्य रेखा इस तरह टूट पड़ी
बाँसुरी ने आँसुओं की भीख माँगी हर घड़ी
दे दिया वरदान ऐसा नील कांति प्यास ने जो
सरफिरे इस वक्त की हर चोट हँस -हँस कर सही

एक अरुणा दृष्टि ने कुछ इस तरह हमको निहारा
जो हमारी मुक्त बाँहों में बँधा संसार सारा
द्वार अपना बंद कर पाए न शरणागत प्रहर में
पास आकर हर पराई पीर अपनी हो रही है


(आभार- एक बात मैं और बताना चाहूँगा कि अपनी ब्लॉग पोस्ट्स में मैं जो कविताएं, ग़ज़लें, शेर आदि शेयर करता हूँ उनको मैं सामान्यतः ऑनलाइन उपलब्ध ‘कविता कोश’ अथवा ‘Rekhta’ से लेता हूँ|)

आज के लिए इतना ही,
नमस्कार|

********

2 responses to “चंद्रमा पर घूमकर !”

  1. नमस्कार 🙏🏻

    Liked by 1 person

    1. नमस्कार जी

      Like

Leave a comment