आज एक बार फिर मैं एक फिल्मी गीत के बोल शेयर कर रहा हूँ|
ये गीत सफ़र फिल्म के लिए इंदीवर जी ने लिखा था, कल्याणजी-आनंदजी की जोड़ी ने इसका संगीत दिया था और मेरे प्रिय गायक मुकेश जी ने इसको अपने मधुर स्वर ढालकर अमर कर दिया था|
लीजिए आज प्रस्तुत हैं इस फिल्मी गीत के बोल –

जो तुमको हो पसंद, वही बात करेंगे
तुम दिन को अगर रात कहो, रात कगेंगे
जो तुमको …
चाहेंगे, निभाएंगे, सराहेंगे आप ही को
आँखों में दम है जब तक, देखेंगे आप ही को
अपनी ज़ुबान से आपके जज़्बात कहेंगे
तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे
जो तुमको हो पसंद …
देते न आप साथ तो मर जाते हम कभी के
पूरे हुए हैं आप से, अरमान ज़िंदगी के
हम ज़िंदगी को आपकी सौगात कहेंगे
तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे
जो तुमको हो पसंद …
(आभार- एक बात मैं और बताना चाहूँगा कि अपनी ब्लॉग पोस्ट्स में मैं जो कविताएं, ग़ज़लें, शेर आदि शेयर करता हूँ उनको मैं सामान्यतः ऑनलाइन उपलब्ध ‘कविता कोश’ अथवा ‘Rekhta’ से लेता हूँ|)
आज के लिए इतना ही,
नमस्कार|
********
Leave a Reply