समझौता कहाँ हुआ?

आज एक बार फिर मैं हिन्दी के श्रेष्ठ कवि और काव्य मंचों पर अपने गीतों के माध्यम से अलग पहचान बनाने वाले स्वर्गीय बलबीर सिंह रंग जी का एक गीत शेयर कर रहा हूँ|

रंग जी की बहुत सी रचनाएं मैंने पहले भी शेयर की हैं|

लीजिए आज प्रस्तुत है स्वर्गीय बलबीर सिंह रंग जी का यह गीत –

समझौता कहाँ हुआ?
प्यास और पानी का,
भक्त और ज्ञानी का;
सतही सम्वेदन ने
मर्मस्थल कहाँ छुआ?
समझौता कहाँ हुआ?

आँखों का सपनों से,
गैरों का अपनों से;
अमृत-पान करके राहु,
इकलौता कहाँ हुआ?
समझौता कहाँ हुआ?

कंचन का माटी से,
शृंगों का घाटी से;
ऋषियों का द्रोपदी के घर,
न्यौता कहाँ हुआ?
समझौता कहाँ हुआ?

(आभार- एक बात मैं और बताना चाहूँगा कि अपनी ब्लॉग पोस्ट्स में मैं जो कविताएं, ग़ज़लें, शेर आदि शेयर करता हूँ उनको मैं सामान्यतः ऑनलाइन उपलब्ध ‘कविता कोश’ अथवा ‘Rekhta’ से लेता हूँ|)

आज के लिए इतना ही,

नमस्कार| 

                               ********

2 responses to “समझौता कहाँ हुआ?”

  1. नमस्कार 🙏🏻

    Liked by 1 person

    1. नमस्कार जी

      Like

Leave a comment