शिल्पी रात!

आज मैं विख्यात हिन्दी साहित्यकार स्वर्गीय कुबेरनाथ राय जी की एक कविता  शेयर कर रहा हूँ, जिनको भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा मूर्तिदेवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

 इनकी रचना मैं आज पहली बार शेयर कर रहा हूँ|

लीजिए आज प्रस्तुत है स्वर्गीय कुबेरनाथ राय जी की यह कविता –

चन्द्रवर्णी रात
गढ़ रही है काष्ठ चन्दन
मॅंह-मॅंह गन्ध फैली है

चन्द्रवर्णी रात
छीलती है काष्ठ
खोलती निर्मोक वल्कल
मलयगंधी मूर्ति का जो
काष्ठ के आदिम हृदय में
छिपी बैठी प्रतीक्षारत

चन्द्रवर्णी रात
गढ़ रही एक चन्दन काष्ठ
उभरती जा रही है
एक महाश्वेता रूपसी
ज्यों रूपसर से सद्य स्नाता
उर्वशी निकली
स्तोत्रनूपुर बज उठे सर्वत्र।

इस तरह ताकता मैं रह गया अनिमेष
क्षण-प्रतिक्षण।
बाँचता मैं रह गया इस रात को
क्षण-प्रतिक्षण।
भोर की पहली किरन, पंथ की बाँधवी
जो मुझे हलकी चपत दे कह गई सब राज
सारा मर्म उस शिल्पी रात का
ये उपकरण था मैं स्वयं
मलयगंधी काष्ठ था मैं स्वयं।

यद्यपि ताकता मैं रह गया अनिमेष
बाँचता मैं रह गया अनवरत, अविराम
उस मधुमयी रात को।   

(आभार- एक बात मैं और बताना चाहूँगा कि अपनी ब्लॉग पोस्ट्स में मैं जो कविताएं, ग़ज़लें, शेर आदि शेयर करता हूँ उनको मैं सामान्यतः ऑनलाइन उपलब्ध ‘कविता कोश’ अथवा ‘Rekhta’ से लेता हूँ|)

आज के लिए इतना ही,

नमस्कार|                                         

                                           ********  

2 responses to “शिल्पी रात!”

  1. नमस्कार 🙏🏻

    Liked by 1 person

    1. नमस्कार जी

      Like

Leave a comment