तुम तूफ़ान समझ पाओगे!

आज एक बार मैं  हिन्दी गीत की पहचान बने, अनेक अमर गीत देने वाले   स्वर्गीय हरिवंशराय बच्चन जी की एक रचना शेयर कर रहा हूँ|

बच्चन जी की बहुत सी रचनाएं मैंने पहले भी शेयर की हैं|

लीजिए आज प्रस्तुत है स्वर्गीय हरिवंशराय बच्चन जी का यह गीत –

तुम तूफ़ान समझ पाओगे?

गीले बादल, पीछे रजकण,
सूखे पत्‍ते, रूखे तृण घन
लेकर चलता करता ‘हरहर’- इसका गान समझ पाओगे?
तुम तूफ़ान समझ पाओगे?

गंध-भरा यह मंद पवन था,
लहराता इससे मधुवन था,
सहसा इसका टूट गया जो स्‍वप्‍न महान, समझ पाओगे?
तुम तूफ़ान समझ पाओगे?

तोड़-मरोड़ विटप लतिकाऍं,
नोच-खसोट कुसुम-कलिकाऍं,
जाता है अज्ञात दिशा को! हटो विहंगम, उड़ जाओगे!


तुम तूफ़ान समझ पाओगे?
(आभार- एक बात मैं और बताना चाहूँगा कि अपनी ब्लॉग पोस्ट्स में मैं जो कविताएं, ग़ज़लें, शेर आदि शेयर करता हूँ उनको मैं सामान्यतः ऑनलाइन उपलब्ध ‘कविता कोश’ अथवा ‘Rekhta’ से लेता हूँ|)

आज के लिए इतना ही,

नमस्कार|                                         

                                  ********  

2 responses to “तुम तूफ़ान समझ पाओगे!”

  1. नमस्कार 🙏🏻

    Liked by 1 person

    1. नमस्कार जी

      Like

Leave a comment