प्यासी है ज़िंदगी और मुझे प्यार दो!

आज फिर से मैं, मुकेश जी और लता मंगेशकर जी के गाये एक युगल गीत के बोल प्रस्तुत कर रहा हूँ, यह गीत फिल्म ‘फिल्म-होली आई रे’ के लिए लिखा था क़मर जलालाबादी साहब ने और इसका मधुर संगीत तैयार किया था कल्याणजी-आनंदजी की प्रसिद्ध जोड़ी ने|

लीजिए प्रस्तुत है मुकेश जी और लता जी के स्वर में, हमारी स्मृतियों में बसा यह मधुर गीत:

मुकेश- मेरी तमन्नाओं की तक़दीर तुम सँवार दो
प्यासी है ज़िंदगी और मुझे प्यार दो|

नील गगन मण्डप है सारा जग बराती
मन के फेरे सच्चे, सच्चे हैं हम साथी
लाज का ये घूँघट पट आज तो उतार दो
प्यासी है ज़िंदगी …

धरती करवट बदले, बदले हर मौसम
प्रीत के पुजारी हैं बदलेंगे नहीं हम
पतझड़ सा जीवन है, प्यार की बहार दो
प्यासी है ज़िंदगी …


लता- मेरी तमन्नाओं की तकदीर तुम सँवार दो
प्यासी है ज़िन्दगी तुम मुझे प्यार दो|

प्यार का अकाल पड़ा सारे ही जग में
धोखे हुए हर दिल में, नफ़रत है रग-रग में
सबने डुबोया है मुझे, पार तुम उतार दो|

खुशी यहाँ थोड़ी सी और बहुत ग़म हैं
जितना भी प्यार मिले, उतना ही कम है
ग़म से भरे जीवन को प्यार से निखार दो|
प्यासी है ज़िन्दगी तुम मुझे प्यार दो|


आज के लिए इतना ही,
नमस्कार
******

2 responses to “प्यासी है ज़िंदगी और मुझे प्यार दो!”

  1. बहुत सुंदर ।

    Like

    1. shri.krishna.sharma avatar
      shri.krishna.sharma

      Thanks a lot ji.

      Like

Leave a reply to shri.krishna.sharma Cancel reply