आना ही होगा, तुझे आना हो होगा !

आज एक बार फिर मैं अपने प्रिय गायक मुकेश जी का गाया एक और गीत शेयर कर रहा हूँ| मजे की बात ये है कि यह गीत भी 1968 में रिलीज़ हुई फिल्म- ‘दीवाना’ से ही है- यह गीत लिखा है हसरत जयपुरी जी ने और इसका मधुर संगीत तैयार किया है- शंकर जयकिशन की संगीतमय जोड़ी ने|


एक ही फिल्म का यह चौथा गीत है, जो मैं शेयर कर रहा हूँ| कैसा दिव्य समय था वह, बहुत सी फिल्मों के सभी गाने हिट होते थे, और यह फिल्म भी ऐसी ही थी और सभी गाने मुकेश जी के गाये हुए|


अब बिना और भूमिका बनाए, लीजिए प्रस्तुत है यह मधुर गीत-

तारों से प्यारे दिल के इशारे,
प्यासे है अरमां आ मेरे प्यारे,
आना ही होगा तुझे आना ही होगा आना ही होगा|

दिल तुझे याद करे और फ़रियाद करे,
पेड़ों की छाँव तले तेरा इंतज़ार करे,
साँझ-सकारे दिल ये पुकारे,
प्यासे है अरमां आ मेरे प्यारे|
आना ही होगा, तुझे आना हो होगा, आना ही होगा
|

हाल-ए-दिल जान ले तू, हमको पहचान ले तू,
हम कोई गैर नहीं बात ये मान ले तू,
बात ये मान ले तू|
हम हैं बेचारे, किस्मत के मारे,
प्यासे है अरमां आ मेरे प्यारे|

तारों से प्यारे दिल के इशारे|
प्यासे हैं अरमां आ मेरे प्यारे,
आना ही होगा तुझे आना हो होगा आना ही होगा|



आज के लिए इतना ही,
नमस्कार|


*********

2 responses to “आना ही होगा, तुझे आना हो होगा !”

  1. नमस्कार,
    मैं सिर्फ इस गायक की आवाज सुनने के लिए Youtube गया, यह अद्भुत है !!
    मुझे पता था कि लता मंगेशकर के पास मेरा रिकॉर्ड है;)
    आपका दिन शुभ हो

    Like

    1. shri.krishna.sharma avatar
      shri.krishna.sharma

      Thanks dear.

      Like

Leave a reply to shri.krishna.sharma Cancel reply