मकान ख़ाली हुआ है, तो कोई आएगा!

आज उर्दू शायरी में अपनी अलग पहचान बनाने वाले, डॉक्टर बशीर बद्र जी की एक ग़ज़ल शेयर कर रहा हूँ| बशीर बद्र जी शायरी में प्रयोग करने के लिए विख्यात हैं|


आज मैं उनकी जो ग़ज़ल शेयर कर रहा हूँ, वह एक रूमानी ग़ज़ल है| हमेशा सीरियस बातें तो ठीक नहीं हैं, इसलिए आज इस रूमानी ग़ज़ल का आनंद लीजिए-



अगर तलाश करूँ कोई मिल ही जाएगा,
मगर तुम्हारी तरह कौन मुझ को चाहेगा|

तुम्हें ज़रूर कोई चाहतों से देखेगा,
मगर वो आँखें हमारी कहाँ से लाएगा|

न जाने कब तेरे दिल पर नई सी दस्तक हो,
मकान ख़ाली हुआ है तो कोई आएगा |

मैं अपनी राह में दीवार बन के बैठा हूँ ,
अगर वो आया तो किस रास्ते से आएगा |

तुम्हारे साथ ये मौसम फ़रिश्तों जैसा है,
तुम्हारे बाद ये मौसम बहुत सताएगा |

आज के लिए इतना ही,
नमस्कार|


*********

4 responses to “मकान ख़ाली हुआ है, तो कोई आएगा!”

  1. तुम्हारे साथ ये मौसम फ़रिश्तों जैसा है,
    तुम्हारे बाद ये मौसम बहुत सताएगा |

    उपरोक्त पंक्ति कहीं सुनी थी, किंतु पता नहीं था ये बशीर बद्र जी की गजल है…बहुत सुंदर!

    Like

    1. shri.krishna.sharma avatar
      shri.krishna.sharma

      Yes, these are. Thanks.

      Like

    1. shri.krishna.sharma avatar
      shri.krishna.sharma

      Thanks a lot ji.

      Like

Leave a reply to shri.krishna.sharma Cancel reply