मेरा 75 वां जन्मदिन

कल मेरा 75 वां जन्मदिन था, इस अवसर पर मेरी पत्नी के अलावा मेरे तीनों बेटे साथ थे, एक के साथ तो हम ग़ोवा में रहते ही हैं, मेरे एक बेटा बहू बंगलौर से आए और बड़ा बेटा लंदन से भी आया, जिनकी हमें पहले से जानकारी नहीं थी।

मेरे बड़े बेटे ने एक और भी सरप्राइज़ मुझे दिया, मैं अपनी जो कविताएं अपने ब्लॉग में और फेसबुक पर शेयर करता रहा हूँ उनको पुस्तक के रूप में प्रकाशित करा दिया और उसकी प्रतियां हमें भेंट कीं।


इस प्रकार मेरा यह 75 वां जन्म दिन अविस्मरणीय हो गया। हमने गोवा के ही एक शानदार विला में दो दिन प्रवास करते हुए मेरा यह जन्मदिन मनाया।

फिलहाल इतना ही,
यह पुस्तक एमेज़ॉन पर प्रकाशित होने पर लिंक भेजूंगा।
धन्यवाद

*******

4 responses to “मेरा 75 वां जन्मदिन”

  1. 75 वर्ष की इस अद्भुत यात्रा पर आपको हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🌹

    जीवन के पड़ाव केवल वर्षों की गिनती नहीं होते, बल्कि वे आत्मा के अनुभवों और प्रेम की पराकाष्ठा के प्रतीक होते हैं।

    आपके प्रियजनों का साथ, आपकी रचनाओं का ग्रंथ-स्वरूप में मिलना और गोवा की उस पावन वेला पर बिताए क्षण – यह सब स्वयं ईश्वर का दिया हुआ प्रसाद है। 🍁

    आपकी कलम इसी तरह विचारों और भावनाओं का अमृत बिखेरती रहे, और आने वाला हर दिन आपके जीवन को और अधिक प्रकाशमय बनाए।❤️

    75 वर्ष केवल एक संख्या नहीं, बल्कि यह उस ‘जीवंत साधना’ का साक्ष्य है जो आपने जीवनभर प्रेम, काव्य और संस्कृति के माध्यम से की है।❣️

    शतायु, स्वस्थ और रचनाशील बने रहें। 🌹
    सादर प्रणाम।🙏

    Liked by 2 people

    1. हार्दिक धन्यवाद जी

      Liked by 1 person

    2. आपके द्वारा अत्यंत स्नेह के साथ व्यक्त इन भावनाओं के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपका जीवन सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो।

      Liked by 1 person

  2. अवतरण दिवस की शुभ कामनाएँ,,,एवं पुस्तक विमोचन की ढेरो बधाईयाँ 💐💐

    Liked by 3 people

Leave a comment