सभी मित्रों को स्वाधीनता दिवस की हार्दिक बधाई।
इस अवसर पर मेरी कुछ भावनाएं इस गीत के माध्यम से प्रस्तुत हैं-

बाधाओं को दूर भगाएं
आजादी का पर्व मनाएं।
हम हैं सदा
विश्व हितकारी,
मानवता
पहचान हमारी,
हम चाहते
रहें सब मिलकर
चिंताएं
समाप्त हों सारी
विश्व पटल पर
भारतवासी
एक नई
पहचान बनाएं।
जितने
अनुसंधान हुए हैं,
भारतीय
अग्रणी रहे हैं,
युद्ध नहीं
हमने चाहा है
हाँ हमने
आघात सहे हैं।
पर ऐसा भी
नहीं रहे अब
दुष्टों को
निश्चित
निपटाएं।
लोकतंत्र
है शान हमारी,
महके जनगण
की फुलवारी,
कोई भी
लाचार रहे ना
सुखी रहे
यह दुनिया सारी।
विश्व शांति का
गीत मनोहर
सभी नागरिक
मिलकर गाएं।
कुछ हम बढे
बहुत बढना है
सपनों को
पूरा करना है,
विश्व
हमारी ओर देखता
नए क्षितिज पर
पग रखना है।
ऐसी कुछ उपलब्धि
करें हम
सभी दिशाएं
खुशी मनाएं।
आज के लिए इतना ही,
नमस्कार।
********
Leave a reply to Chitrangada Sharan Cancel reply