मैं सब दिन पाषाण नहीं था!

आज मैं हिंदी के विख्यात कवि स्वर्गीय नरेंद्र शर्मा जी का एक गीत शेयर कर रहा हूँ।

नरेंद्र शर्मा जी की कुछ रचनाएं मैंने पहले भी शेयर की हैं।

लीजिए आज प्रस्तुत है स्वर्गीय नरेंद्र शर्मा जी का यह गीत–


मैं सब दिन पाषाण नहीं था

किसी शापवश हो निर्वासित,
लीन हुई चेतनता मेरी;
मन-मन्दिर का दीप बुझ गया,
मेरी दुनियाँ हुई अँधेरी
मेरा उजड़ा उपवन सब दिन बियाबान सुनसान नहीं था।
मैं सब दिन पाषाण नहीं था।

मेरे सूने नभ में शशि था,
थी ज्योत्स्ना जिसकी छवि-छाया;
जीवित रहती थी जिसको छू,
मेरी चन्द्रकान्तमणि काया,
मलिन खेत मलिन ठीकरे-सा तब मैं निष्प्राण नहीं था!
मैं सब दिन पाषाण नहीं था!

था मेरा भी कोई, मैं भी
कभी किसी का था जीवन में,
बिछुड़ा भी पर भाग्य न बिगड़ा,
रही मधुर सुधि जब तब मन में ,
पर क्या से क्या बन जाऊँगा, इसका कभी गुमान नहीं था!
मैं सब दिन पाषाण नहीं था!

मैं उपवन का ही प्रसून हूँ,
किसी गले का हार बना था;
मेरी वह स्मिति थी, उसका भी,
मैं हँसता संसार बना था,
मिले धूलि में दलित कुसुम सा, मैं सब दिन म्रियमाण नहीं था!
मैं सब दिन पाषाण नहीं था!

मैं तृण सा निरुपाय नहीं था,
नल में डालो बह जाए जो,
और डाल दो ज्वाला में यदि,
क्षणिक धुआँ बन उड़ जाए जो,
आज बन गया हूँ जैसा कुछ, सब दिन इसी समान नहीं था!
मैं सब दिन पाषाण नहीं था!

मेरा नाम अरुणिमा सा ही
रहता था उसके अधरों पर,
झूम-झूम उठता था यौवन,
मेरी पिक के मधुर स्वरों पर,
मुझमें प्राण बसे थे उसके, मेरा मृणमय गान नहीं था!
मैं सब दिन पाषाण नहीं था!


(आभार- एक बात मैं और बताना चाहूँगा कि अपनी ब्लॉग पोस्ट्स में मैं जो कविताएं, ग़ज़लें, शेर आदि शेयर करता हूँ उनको मैं सामान्यतः ऑनलाइन उपलब्ध ‘कविता कोश’ अथवा ‘Rekhta’ से लेता हूँ|)

आज के लिए इतना ही,
नमस्कार|

********

3 responses to “मैं सब दिन पाषाण नहीं था!”

  1. नमस्कार 🙏🏻

    Liked by 2 people

    1. नमस्कार जी

      Liked by 1 person

  2. Today, I share a song by the late Narendra Sharma Ji, a famous Hindi poet.

    I have shared some of Narendra Sharma Ji’s compositions earlier as well.

    Here is today’s song of the Late Narendra Sharma Ji-

    I was not a stone all the time

    Exiled by some curse,

    My consciousness was lost;

    The lamp of the temple of my heart was extinguished,

    My world became dark

    My ruined garden was not a deserted wilderness all the time.

    I was not a stone all the time.

    There was the moon in my lonely sky,

    Whose image and shadow was the moonlight;

    My moonlit body remained alive on touching it,

    Like a potsherd in a dirty field, I was not lifeless then!

    I was not a stone all the time!

    I too had someone, too

    Once upon a time, it belonged to someone in life,

    We were separated, but our fate did not go bad,

    As long as the sweet memories remained in my mind,

    But I never had any idea of ​​what I would become!

    I was not a stone all the time!

    I am a flower from the garden,

    I was a necklace around someone’s neck;

    That smile was mine, and his too,

    I had become the laughing world,

    Like a crushed flower mixed in the dust, I was not always a dead man!

    I was not a stone all the time!

    I was not helpless like grass,

    If you put it in a tap, it will flow,

    And if you put it in a fire,

    It will fly away as momentary smoke,

    Whatever I have become today, I was not the same all the time!

    I was not a stone all the time!

    My name was Arunima

    On her lips,

    Youth used to dance,

    On the sweet notes of my pick,

    She had life in me, my song was not clayey!

    I was not a stone all the time!

    (Thanks. I would like to tell you one more thing: The poems, ghazals, sher, etc. that I share in my blog posts, I usually take them from ‘Kavitakosh’ or ‘Rekhta’, which are available online.)

    That’s all for today,

    Namaskar.

    Liked by 1 person

Leave a reply to Nageshwar singh Cancel reply