ये है दुबई मरीना!

दुबई में इस बार हम दुबई मरीना गए, जो समुद्र तट पर मानव निर्मित मरीना (वाटरफ्रंट) है जिसमें ऊंची ऊंची आकर्षक इमारतें हैं, बहुत सुंदर नावें, वाटर स्पोर्ट्स हैं, घूमने के लिए भी यह स्थान अत्यंत सुंदर है। इस इलाके में नगर के सबसे महंगे होटल हैं, सामान्य लोग इस क्षेत्र में रहने की सोच भी नहीं सकते।

यहाँ अंग्रेज खूब आते हैं, होटलों में रुकते हैं, बोट्स में लोग घूमते हैं, जिनमें खाने पीने का भी काफी अच्छा प्रबंध होता है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि यह मुंबई के मरीन ड्राइव और घूमने वालों की संख्या की दृष्टि से दिल्ली के कनॉट प्लेस के साथ तुलना योग्य है।


शाम के समय घूमने के लिए भी यह बहुत सुंदर स्थान है, पास में ही डीएमसीसी मैट्रो स्टेशन है और ट्राम भी चलती हैं, इस प्रकार यहाँ पहुंचना और परिवार के साथ समय बिताना एक अच्छा अनुभव हो सकता है। इस मैट्रो स्टेशन के पास ही जेबीआर अर्थात जुमैरा बीच रेजिडेंसेस हैं, यहाँ घूमना भी अपने आप में अच्छा अनुभव है।


मुझे लगता है कि अधिक लिखने के स्थान पर यहाँ के कुछ चित्र शेयर करना ही अधिक उचित होगा।


आज के लिए इतना ही, नमस्कार।

*******

4 responses to “ये है दुबई मरीना!”

  1. वाहहह बहोत खूब ❣️

    Liked by 2 people

    1. धन्यवाद जी

      Liked by 2 people

  2. नमस्कार 🙏🏻

    Liked by 2 people

    1. नमस्कार जी

      Liked by 1 person

Leave a reply to samaysakshi Cancel reply