खराब कवि-1

आज मैं अपने एक पुराने मित्र और हिन्दी के श्रेष्ठ कवि श्री कृष्ण कल्पित जी की एक कविता शेयर कर रहा हूँ|

कल्पित जी की कुछ रचनाएं मैंने पहले भी शेयर की हैं|

लीजिए आज प्रस्तुत है श्री कृष्ण कल्पित जी की यह कविता –


कविता अच्छी भले न हो
लेकिन उसे ख़राब नहीं होना चाहिए

अच्छा कवि जानता है कि वह अच्छा कवि है
ख़राब कवि नहीं मानता कि वह ख़राब कवि है

अच्छे कवि शराब पीकर ख़राब होते देखे गए हैं
लेकिन ख़राब कवि बिना शराब पिए ही ख़राब कवि थे

ख़राब कवि शराब नहीं ख़िज़ाब प्रेमी होते हैं
जिसे वे अपने सफ़ेद बालों में किसी महँगे सैलून में नहीं
अपनी दाई से लगवाते हैं
जिनका मुख्य काम झाडू-पोंछा और बरतन माँजना होता है
इससे पैसे की बचत तो होती ही है
प्रेम भी बढ़ता है और जनवाद को भी गति मिलती है

इन दिनों दिल्ली देश की ही नहीं
ख़राब कवियों की भी राजधानी थी

दिल्ली में ख़राब कवि सिर्फ़ बिहार से ही नहीं
देश के हर इलाके से हर रोज़ आ रहे थे

और ख़राब कवयित्रियाँ
ख़राब कवियों के सान्निध्य में और ख़राब होती जाती थीं !


(आभार- एक बात मैं और बताना चाहूँगा कि अपनी ब्लॉग पोस्ट्स में मैं जो कविताएं, ग़ज़लें, शेर आदि शेयर करता हूँ उनको मैं सामान्यतः ऑनलाइन उपलब्ध ‘कविता कोश’ अथवा ‘Rekhta’ से लेता हूँ|)

आज के लिए इतना ही,
नमस्कार|

********

2 responses to “खराब कवि-1”

  1. नमस्कार 🙏🏻

    Liked by 2 people

    1. नमस्कार जी

      Liked by 1 person

Leave a reply to Nageshwar singh Cancel reply