अंबानी परिवार और ईर्ष्यालु पत्रकार

लीजिए अनंत अंबानी और राधिका की शादी भी निपट गई, वास्तव में देश-विदेश में यह एक बहुत बड़ा ईवेंट था।

राहुल गांधी अंबानी-अडानी का जाप इतना ज्यादा कर चुके थे कि इसके बाद उनका इस शादी में शामिल होना बनता ही नहीं था, बाकी तो कौन शामिल नहीं हुआ जी, अगर उनको निमंत्रण मिला था तो।

अब अंबानी एक बड़े पूंजीपति हैं तो हैं, इसको तो वो बदल नहीं सकते। कितने ही लोग उनकी कंपनियों में काम करते हैं, देश में रोज़गार सृजन में उनकी बहुत बड़ी भूमिका है।

इस विवाह से पहले अंबानी परिवार ने कुछ लोगों का सामूहिक विवाह भी कराया था और वहाँ आम लोगों के लिए जो विशाल भंडारा हुआ, वो अपने आप में एक बहुत बड़ा पुण्य का काम था।

अनेक ईर्ष्यालु पत्रकार बंधुओं ने इस विवाह समारोह को लेकर खूब अपनी भड़ास निकाली, उनकी मुख्य शिकायत तो यही थी कि अंबानी परिवार इतना अमीर क्यों है, अब इस स्थिति को तो नहीं बदला जा सकता।

अक्सर रईस लोग पैसा छिपाकर रखते हैं, यहाँ इन्होंने जी भरकर खर्च किया, इस समारोह के माध्यम से भी लाखों लोगों की कमाई हुई जिनमें बड़े कलाकारों से लेकर साज-सज्जा करने वाले छोटे लोग भी शामिल हैं।

विवाह के अवसर पर नीता अंबानी ने जो कुछ कहा, जिस तरह से उन्होंने अतिथियों का सम्मान किया, उससे उनके उच्च संस्कारों का परिचय मिलता है। अतिथियों को दिए गए उपहारों से उनकी उदारता प्रकट होती है।

मैं मानता हूँ कि अंबानी परिवार और अनंत अंबानी भी हमारी तरह भारतीय नागरिक हैं और संस्कारवान भी हैं। नवविवाहित दंपति को मेरी हार्दिक शुभ कामनाएं।

Leave a comment