मौला जाने क्या होगा आगे!

पुराने जमाने के अमर फिल्मी गीतों को शेयर करने के क्रम में आज मुकेश जी का गाया एक और नायाब गीत प्रस्तुत कर रहा हूँ, जो मनोज कुमार जी की फिल्म से है|

लीजिए प्रस्तुत है फिल्म- ‘हरियाली और रास्ता’ के लिए हसरत जयपुरी जी का लिखा यह गीत, जिसका संगीत दिया था शंकर जयकिशन की सुरीली जोड़ी ने और इस गीत को मुकेश जी ने अपने जादुई स्वर से सजाया है-


इब्तिदा-ए-इश्क़ में हम सारी रात जागे
अल्लाह जाने क्या होगा आगे
मौला जाने क्या होगा आगे
दिल में तेरी उलफ़त के बंधने लगे धागे,
अल्लाह जाने क्या होगा आगे|

क्या कहूँ कुछ कहा नहीं जाए
बिन कहे भी रहा नहीं जाए
रात भर करवट मैं बदलूँ
दर्द दिल का सहा नहीं जाए|
नींद मेरी आँखों से दूर-दूर भागे,
अल्लाह जाने क्या होगा आगे
|

दिल में जागी प्रीत की ज्वाला
जबसे मैंने होश सम्भाला
मैं हूँ तेरे प्यार की सीमा
तू मेरा राही मतवाला
मेरे मन की बीना में तेरे राग जागे,
अल्लाह जाने क्या होगा आगे|

तूने जब से आँख मिलाई
दिल से इक आवाज़ ये आई
चलके अब तारों में रहेंगे
प्यार के हम तो हैं सौदाई
मुझको तेरी सूरत भी चाँद-रात लागे|
अल्लाह जाने क्या होगा आगे|


आज के लिए इतना ही,
नमस्कार|
******

2 responses to “मौला जाने क्या होगा आगे!”

  1. सचमुच नायब गीत है /

    Like

    1. shri.krishna.sharma avatar
      shri.krishna.sharma

      Thanks a lot ji.

      Like

Leave a reply to shri.krishna.sharma Cancel reply