आज फिर से पुराना लिखा हुआ याद आ रहा है, रचना ही कहूँगा इसे भी| जैसा याद आ रहा है, अपनी रचनाओं को शेयर करने के क्रम में इसे भी, जैसा है वैसा ही प्रस्तुत कर रहा हूँ-

गीत जो लिखे गए, लिखे गए।
किसी एक शर बिंधे, रंगे खग की
आकुल चेष्टाओं की छाप,
भोगीं या केवल अंकित किया-
नाप-नाप कागज पर
रक्त सने पंजों का ग्राफ|
मैं कभी, कहीं नहीं रहा सृष्टा|
सृष्टि नहीं होती ऐसे कोई,
नहीं ही है कोई रचना|
भौचक लखते भर हैं
और क्रमशः करके पहचान आत्म-रूप की,
छाप अपनी, या कि अपने पर,
कहने भर का साहस करते हैं-
यह मेरी कविता है!
-श्रीकृष्ण शर्मा ‘अशेष’
कभी ये कुछ लिखा था, जैसा भी आज याद आया सोचा कि कच्चा माल ही शेयर कर लेता हूँ|
नमस्कार|
*********
Leave a reply to KK Cancel reply