आज मोहसिन नक़वी साहब की एक ग़ज़ल के कुछ शेर, शेयर कर रहा हूँ, इसके कुछ शेर ग़ुलाम अली साहब ने भी गाए हैं|

ग़ज़ल में कुछ बहुत सुंदर शेर हैं और ग़ुलाम अली साहब की अदायगी तो लाजवाब है ही| लीजिए इस ग़ज़ल का आनंद लीजिए-
इतनी मुद्दत बाद मिले हो,
किन सोचों में गुम रहते हो|
तेज़ हवा ने मुझ से पूछा,
रेत पे क्या लिखते रहते हो|
काश कोई हम से भी पूछे,
रात गए तक क्यूँ जागे हो|
मैं दरिया से भी डरता हूँ ,
तुम दरिया से भी गहरे हो|
कौन सी बात है तुम में ऐसी ,
इतने अच्छे क्यूँ लगते हो|
पीछे मुड़ कर क्यूँ देखा था,
पत्थर बन कर क्या तकते हो|
जाओ जीत का जश्न मनाओ,
मैं झूठा हूँ तुम सच्चे हो|
अपने शहर के सब लोगों से,
मेरी ख़ातिर क्यूँ उलझे हो |
कहने को रहते हो दिल में,
फिर भी कितने दूर खड़े हो|
रात हमें कुछ याद नहीं था,
रात बहुत ही याद आए हो|
हम से न पूछो हिज्र के क़िस्से,
अपनी कहो अब तुम कैसे हो|
‘मोहसिन’ तुम बदनाम बहुत हो,
जैसे हो फिर भी अच्छे हो|
आज के लिए इतना ही,
नमस्कार
******
Leave a reply to shri.krishna.sharma Cancel reply