तेरी मेहंदी लेकर दिन उगा!

नीरज जी हिन्दी साहित्यिक मंचों के अत्यंत सुरीले और सृजनशील गीतकार थे, जिन्होंने फिल्म जगत में भी अपना विशेष स्थान बनाया था|

आज नीरज जी का लिखा एक मस्ती भरा फिल्मी गीत शेयर कर रहा हूँ, जिसे 1971 में रिलीज़ हुई फिल्म- शर्मीली के लिए सचिन देव बर्मन जी के संगीत निर्देशन में किशोर कुमार जी ने अपने मस्ती भरे अंदाज़ में गाया था|


लीजिए आज प्रस्तुत है नीरज जी का लिखा ये मस्ती भरा गीत-

ओ मेरी, ओ मेरी, ओ मेरी शर्मीली,
आओ ना, तड़पाओ ना|

तेरा काजल लेकर रात बनी, रात बनी
तेरी मेंहदी लेकर दिन उगा, दिन उगा,
तेरी बोली सुनकर सुर जगे, सुर जगे
तेरी खुशबू लेकर फूल खिला, फूल खिला|
जान-ए-मन तू है कहाँ
ओ मेरी शर्मीली…


तेरी राहों से गुज़रे जब से हम, जब से हम
मुझे मेरी डगर तक याद नहीं, याद नहीं,
तुझे देखा जब से दिलरुबा, दिलरुबा
मुझे मेरा घर तक याद नहीं, याद नहीं|
जान-ए-मन तू है कहाँ
ओ मेरी शर्मीली…


ओ नीरज नयना आ ज़रा, आ ज़रा
तेरी लाज का घूँघट खोल दूं, खोल दूं
तेरे आँचल पर कोई गीत लिखूँ, गीत लिखूँ
तेरे होंठों में अमृत घोल दूँ, घोल दूँ
जान-ए-मन तू है कहाँ
ओ मेरी शर्मीली…


आज के लिए इतना ही,
नमस्कार|
*******

3 responses to “तेरी मेहंदी लेकर दिन उगा!”

  1. Nice song!
    Most of the Old hindi movies have such wonderful music. Because of that they are still evergreen.

    Like

    1. shri.krishna.sharma avatar
      shri.krishna.sharma

      Very true ji, there were great people and they worked with devotion.

      Like

      1. Yes. You are right.. they had such devotion for their work. That’s why they are memorable.

        Like

Leave a reply to shri.krishna.sharma Cancel reply