बस यही एक अच्छी बात है!

आज एक ऐसे रचनाकार की रचना शेयर कर रहा हूँ, जिनकी कोई रचना शायद मैंने पहले शेयर नहीं की है| श्री राजेन्द्र राजन एक श्रेष्ठ रचनाकार हैं जिन्होंने अनेक श्रेष्ठ कविताएं, गीत और कहानियाँ लिखी हैं|

आज मैं उनकी एक सुंदर रचना शेयर कर रहा हूँ-


मेरे मन में
नफ़रत और गुस्से की आग,
कुंठाओं के किस्से,
और ईर्ष्या का नंगा नाच है|

मेरे मन में अंधी महत्वाकांक्षाएं,
और दुष्ट कल्पनाएं हैं|

मेरे मन में
बहुत से पाप,
और भयानक वासना है|

ईश्वर की कृपा से
बस यही एक अच्छी बात है,
कि यह सब मेरे सामर्थ्य से परे है|

आज के लिए इतना ही,
नमस्कार|
*********

2 responses to “बस यही एक अच्छी बात है!”

  1. क्या बात है! बहुत सुंदर रचना है।

    Like

    1. shri.krishna.sharma avatar
      shri.krishna.sharma

      Thanks a lot ji.

      Like

Leave a reply to shri.krishna.sharma Cancel reply