इंसान कहाँ तक पहुँचे!

हिन्दी काव्य मंचों के अत्यंत लोकप्रिय कवि रहे स्वर्गीय गोपाल दास नीरज जी का एक गीत आज शेयर कर रहा हूँ| नीरज जी को ‘गीतों का राजकुंवर’ भी कहा जाता है और हमारी फिल्मों को भी उन्होंने अनेक यादगार गीत दिए हैं|

लीजिए आज प्रस्तुत कर रहा हूँ उनका यह गीत-

हम तेरी चाह में, ऐ यार ! वहाँ तक पहुँचे ।
होश ये भी न जहाँ है कि कहाँ तक पहुँचे ।

इतना मालूम है, ख़ामोश है सारी महफ़िल,
पर न मालूम, ये ख़ामोशी कहाँ तक पहुँचे ।

वो न ज्ञानी ,न वो ध्यानी, न बिरहमन, न वो शेख,
वो कोई और थे जो तेरे मकाँ तक पहुँचे ।

एक इस आस पे अब तक है मेरी बन्द जुबाँ,
कल को शायद मेरी आवाज़ वहाँ तक पहुँचे ।


चाँद को छूके चले आए हैं विज्ञान के पंख,
देखना ये है कि इंसान कहाँ तक पहुँचे ।


आज के लिए इतना ही
नमस्कार|
******

2 responses to “इंसान कहाँ तक पहुँचे!”

  1. नीरज जी तो बेमिसाल थे। उनके हर गीत, कविता शानदार रही है। मेरे ब्लॉग पर भी एक बार जरूर पधारिए।

    Like

    1. shri.krishna.sharma avatar
      shri.krishna.sharma

      Thanks, yes sure.

      Like

Leave a reply to Nitish Tiwary Cancel reply