वो उतनी दूर हो गया जितना क़रीब था!

 

आज मैं मुशायरों और कवि सम्मेलनों में ख्याति अर्जित करने वाली शायरा- सुश्री अंजुम रहबर जी की एक गजल शेयर कर रहा हूँ| लीजिए प्रस्तुत है यह सुंदर सी गजल-

 

मिलना था इत्तिफ़ाक़ बिछड़ना नसीब था,
वो उतनी दूर हो गया जितना क़रीब था|

 

मैं उस को देखने को तरसती ही रह गई,
जिस शख़्स की हथेली पे मेरा नसीब था|

 

बस्ती के सारे लोग ही आतिश-परस्त थे,
घर जल रहा था और समुंदर क़रीब था|

 

मरियम कहाँ तलाश करे अपने ख़ून को,
हर शख़्स के गले में निशान-ए-सलीब था|

 

दफ़ना दिया गया मुझे चाँदी की क़ब्र में,
मैं जिसको चाहती थी वो लड़का ग़रीब था|

 

आज के लिए इतना ही|
नमस्कार|

******

7 responses to “वो उतनी दूर हो गया जितना क़रीब था!”

  1. बहुत खूब।

    Like

    1. Thanks a lot.

      Like

  2. Thanks.

    Like

  3. अंजुम जी जी रचनाएं दिल को छू लेती है।

    Like

    1. Yes, very true.

      Like

  4. Thanks Madhusudan ji.

    Like

  5. Yes, very true.

    Like

Leave a reply to Pankanzy Cancel reply