Category: Uncategorized
-
मुद्दत के बा’द ‘नूर’ !
मुद्दत के बा’द ‘नूर’ हँसी लब पे आई है,वो अपना हम-ख़याल बना ले गया मुझे। कृष्ण बिहारी नूर
-
तूफ़ाँ के बा’द मैं भी!
तूफ़ाँ के बा’द मैं भी बहुत टूट सा गया,दरिया फिर अपने रुख़ पे बहा ले गया मुझे। कृष्ण बिहारी नूर
-
झोंका हवा का आया!
धरती का ये सफ़र मिरा जिस दिन हुआ तमाम,झोंका हवा का आया उड़ा ले गया मुझे। कृष्ण बिहारी नूर
-
बस तेरा प्यार था जो!
आवागमन की क़ैद से क्या छूटता कभी,बस तेरा प्यार था जो छुड़ा ले गया मुझे। कृष्ण बिहारी नूर
-
कोई चुरा ले गया मुझे!
इक जान-दार लाश समझिए मिरा वजूद,अब क्या धरा है कोई चुरा ले गया मुझे। कृष्ण बिहारी नूर
-
हो वापसी अगर!
हो वापसी अगर तो इन्हें रास्तों से हो,जिन रास्तों से प्यार तिरा ले गया मुझे। कृष्ण बिहारी नूर
-
वो मना ले गया मुझे!
अब उस को अपनी हार कहूँ या कहूँ मैं जीत,रूठा हुआ था मैं वो मना ले गया मुझे। कृष्ण बिहारी नूर