Category: Uncategorized
-
कतारों को वो पानी दे गया!
ख़ैर मैं प्यासा रहा पर उसने इतना तो किया,मेरी पलकों की कतारों को वो पानी दे गया| जावेद अख़्तर
-
कश्ती बादबानी दे गया!
सब हवायें ले गया मेरे समंदर की कोई,और मुझको एक कश्ती बादबानी दे गया| जावेद अख़्तर
-
बरा-ए-मेहरबानी दे गया!
उससे मैं कुछ पा सकूँ ऐसी कहाँ उम्मीद थी,ग़म भी वो शायद बरा-ए-मेहरबानी दे गया| जावेद अख़्तर
-
ऐसी कहानी दे गया!
जाते जाते वो मुझे अच्छी निशानी दे गया,उम्र भर दोहराऊँगा ऐसी कहानी दे गया| जावेद अख़्तर
-
ऐसा क्या पाप किया था मैंने!
एक बार फिर से मैं आज अपने अत्यंत प्रिय नवगीतकार स्वर्गीय रमेश रंजक जी का एक सुंदर नवगीत शेयर कर रहा हूँ| नवगीत का नया संस्कार रंजक जी के गीतों में बखूबी प्रदर्शित होता है, वे कितनी खूबसूरती से जीवन की विसंगतियों को चित्रित करते हैं, मैंने पहले भी उनके अनेक नवगीत शेयर किए हैं!…
-
प्यार की बोली बोले कौन!
लोग अपनों के खूँ में नहाकर, गीता और कुरान पढ़ें,प्यार की बोली याद है किसको, प्यार की बोली बोले कौन। राही मासूम रज़ा
-
यह कड़वा सच बोले कौन!
काली रात के मुँह से टपके, जाने वाली सुबह का जूनून,सच तो यही है, लेकिन यारों, यह कड़वा सच बोले कौन| राही मासूम रज़ा
-
पर ये दुकानें खोले कौन!
सारा नगर तो ख्वाबों की मैयत लेकर के श्मशान गया,दिल की दुकानें बंद पड़ी हैं, पर ये दुकानें खोले कौन| राही मासूम रज़ा
-
इस पे दिलों को तौले कौन!
सब डरते हैं, आज हवस के इस सहरा में बोले कौन,इश्क तराजू तो है, लेकिन, इस पे दिलों को तौले कौन| राही मासूम रज़ा