Category: Uncategorized
-
कौन जवाँ कौन हसीं रहता है!
दिल फ़सुर्दा तो हुआ देख के उस को लेकिन, उम्र भर कौन जवाँ कौन हसीं रहता है| अहमद मुश्ताक़
-
वक़्त का एहसास नहीं रहता है!
रोज़ मिलने पे भी लगता था कि जुग बीत गए, इश्क़ में वक़्त का एहसास नहीं रहता है| अहमद मुश्ताक़
-
कोई कहीं कोई कहीं रहता है!
इक ज़माना था कि सब एक जगह रहते थे, और अब कोई कहीं कोई कहीं रहता है| अहमद मुश्ताक़
-
कहाँ अब वो मकीं रहता है!
जिसकी साँसों से महकते थे दर-ओ-बाम तिरे, ऐ मकाँ बोल कहाँ अब वो मकीं रहता है| अहमद मुश्ताक़
-
शहर की गलियों में कहीं रहता है!
मिल ही जाएगा कभी दिल को यक़ीं रहता है, वो इसी शहर की गलियों में कहीं रहता है| अहमद मुश्ताक़
-
मगर आँसू निकल पड़े!
मुद्दत के बा’द उसने जो की लुत्फ़ की निगाह, जी ख़ुश तो हो गया मगर आँसू निकल पड़े| कैफ़ी आज़मी
-
नाम पे जिसके उबल पड़े!
साक़ी सभी को है ग़म-ए-तिश्ना-लबी मगर, मय है उसी की नाम पे जिसके उबल पड़े| कैफ़ी आज़मी
-
कलेजा निकल पड़े!
जिस तरह हँस रहा हूँ मैं पी पी के गर्म अश्क, यूँ दूसरा हँसे तो कलेजा निकल पड़े| कैफ़ी आज़मी
-
ज़िंदगी में किसी के ख़लल पड़े!
इतना तो ज़िंदगी में किसी के ख़लल पड़े, हँसने से हो सुकून न रोने से कल पड़े| कैफ़ी आज़मी
-
ओढ़ आए हम!
आज फिर से मैं हिन्दी के श्रेष्ठ गीतकार और श्रेष्ठ मंच संचालक श्री सोम ठाकुर जी का एक गीत शेयर कर रहा हूँ| सोम जी ने हिन्दी के अलावा ब्रज भाषा में भी अनेक सुंदर गीत, कवितओं की सौगात हमें दी है| वे प्रेम के कवि तो हैं ही इसके अलावा उन्होंने राष्ट्र प्रेम और…