Category: Uncategorized
-
हुस्न ओ जाम ओ बादा कर लिया!
एक ऐसा शख़्स बनता जा रहा हूँ मैं ‘मुनीर’ ,जिसने ख़ुद पर बंद हुस्न ओ जाम ओ बादा कर लिया| मुनीर नियाज़ी
-
ख़ुद को उससे आधा कर लिया!
ग़ैर से नफ़रत जो पाली ख़र्च ख़ुद पर हो गई, जितने हम थे हमने ख़ुद को उससे आधा कर लिया| मुनीर नियाज़ी
-
मैंने भी वा’दा कर लिया!
जानते थे दोनों हम उसको निभा सकते नहीं, उसने वा’दा कर लिया मैंने भी वा’दा कर लिया| मुनीर नियाज़ी
-
हद से ज़ियादा कर लिया!
बे-ख़याली में यूँही बस इक इरादा कर लिया, अपने दिल के शौक़ को हद से ज़ियादा कर लिया| मुनीर नियाज़ी
-
उकताए हुए रहना!
आदत ही बना ली है तुमने तो ‘मुनीर’ अपनी, जिस शहर में भी रहना उकताए हुए रहना| मुनीर नियाज़ी
-
आँखों में चमकाए हुए रहना!
इक शाम सी कर रखना काजल के करिश्मे से, इक चाँद सा आँखों में चमकाए हुए रहना| मुनीर नियाज़ी
-
शरमाए हुए रहना!
उस हुस्न का शेवा है जब इश्क़ नज़र आए, पर्दे में चले जाना शरमाए हुए रहना| मुनीर नियाज़ी
-
बाग़ सा महकाए हुए रहना!
छलकाए हुए चलना ख़ुशबू लब-ए-लाली की, इक बाग़ सा साथ अपने महकाए हुए रहना| मुनीर नियाज़ी
-
जज़्बों की दहकाए हुए रहना!
बेचैन बहुत फिरना घबराए हुए रहना, इक आग सी जज़्बों की दहकाए हुए रहना| मुनीर नियाज़ी
-
वेला हुई संवत्सरा!
एक बार फिर से मैं हिन्दी के एक अत्यंत लोकप्रिय और सृजनशील रचनाकार श्री सोम ठाकुर जी का एक गीत शेयर कर रहा हूँ| प्रेम के कवि सोम जी ने राष्ट्र, राष्ट्रभाषा और मानवता की भावभूमि पर अनेक प्रसिद्ध रचनाएं लिखी हैं| श्री सोम ठाकुर जी ने अनेक बार मेरे संस्थान के लिए आयोजित कवि…