Category: Uncategorized
-
ज़ेहन की आवारगी से हम!
शाइस्ता महफ़िलों की फ़ज़ाओं में ज़हर था, ज़िंदा बचे हैं ज़ेहन की आवारगी से हम| निदा फ़ाज़ली
-
मिलने लगे हर किसी से हम!
अच्छे बुरे के फ़र्क़ ने बस्ती उजाड़ दी, मजबूर हो के मिलने लगे हर किसी से हम| निदा फ़ाज़ली
-
मिल आए किसी से हम!
कुछ दूर चल के रास्ते सब एक से लगे, मिलने गए किसी से मिल आए किसी से हम| निदा फ़ाज़ली
-
आइने को लगे अजनबी से हम!
जब से क़रीब हो के चले ज़िंदगी से हम, ख़ुद अपने आइने को लगे अजनबी से हम| निदा फ़ाज़ली
-
पास से देखोगे अकेला होगा!
एक महफ़िल में कई महफ़िलें होती हैं शरीक, जिसको भी पास से देखोगे अकेला होगा| निदा फ़ाज़ली
-
कभी तोड़ के देखा होगा!
मिरे बारे में कोई राय तो होगी उसकी, उसने मुझको भी कभी तोड़ के देखा होगा| निदा फ़ाज़ली
-
छोड़ आए वो दरिया होगा!
प्यास जिस नहर से टकराई वो बंजर निकली, जिसको पीछे कहीं छोड़ आए वो दरिया होगा| निदा फ़ाज़ली
-
रौशनी ख़त्म न कर-
इतना सच बोल कि होंटों का तबस्सुम न बुझे, रौशनी ख़त्म न कर आगे अँधेरा होगा| निदा फ़ाज़ली
-
मेरी ही तरह शहर में तन्हा होगा!
उसके दुश्मन हैं बहुत आदमी अच्छा होगा, वो भी मेरी ही तरह शहर में तन्हा होगा| निदा फ़ाज़ली
-
जितने-जितने सभ्य!
आज फिर से मैं अपने एक अत्यंत प्रिय और सृजनशील नवगीतकार स्वर्गीय रमेश रंजक जी का एक नवगीत शेयर कर रहूँ| कविताओं का शौक पैदा होने के बाद जिन कवियों को मैंने गोष्ठियों में और काव्य मंचों से बड़े चाव से सुना और उनके सानिध्य का मौका भी मिला उनमें स्वर्गीय रमेश रंजक भी शामिल…