आज एक ग़ज़ल शेयर कर रहा हूँ ज़नाब कैफ़ भोपाली साहब की लिखी हुई, कैफ़ भोपाली जी आज के समय के एक मशहूर और लोकप्रिय शायर हैं और इस ग़ज़ल में उन्होंने कुछ बहुत प्यारे शेर लिखे हैं|
लीजिए प्रस्तुत है ज़नाब कैफ़ भोपाली साहब की यह ग़ज़ल –

दाग दुनिया ने दिए जख़्म ज़माने से मिले
हम को तोहफे ये तुम्हें दोस्त बनाने से मिले
हम तरसते ही तरसते ही तरसते ही रहे
वो फलाने से फलाने से फलाने से मिले
ख़ुद से मिल जाते तो चाहत का भरम रह जाता
क्या मिले आप जो लोगों के मिलाने से मिले
माँ की आगोश में कल मौत की आगोश में आज
हम को दुनिया में ये दो वक्त सुहाने से मिले
कभी लिखवाने गए ख़त कभी पढ़वाने गए
हम हसीनों से इसी हीले बहाने से मिले
इक नया जख़्म मिला एक नई उम्र मिली
जब किसी शहर में कुछ यार पुराने से मिले
एक हम ही नहीं फिरते हैं लिए किस्सा-ए-गम
उन के खामोश लबों पर भी फसाने से मिले
कैसे माने के उन्हें भूल गया तू ऐ ‘कैफ’
उन के खत आज हमें तेरे सिरहाने से मिले
आज के लिए इतना ही,
नमस्कार
******
Leave a comment