रास्ते का पत्थर!

आज मैं हम सबके प्रिय गायक मुकेश जी का गाया एक और गीत शेयर कर रहा हूँ| यह गीत फिल्म- ‘रास्ते की पत्थर’ का टाइटल सांग है और इसे अमिताभ बच्चन जी पर फिल्माया गया है| आनंद बक्षी जी के लिखे इस गीत का संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी की जोड़ी ने तैयार किया है और इस गीत में यही बताया गया है कि कुछ लोगों की किस्मत ऐसी होती है कि वे जीवन भर ठोकरें खाते रहते हैं|

लीजिए प्रस्तुत है यह गीत –


रास्ते का पत्थर
किस्मत ने मुझे बना दिया
जो रास्ते से गुज़रा
एक ठोकर लगा गया
रास्ते का पत्थर|

कितने घाव लगे है
ये मत पूछो मेरे दिल पे

कितनी ठोकर खाई
ना पहुंचा फिर भी मज़िल पे|
कोई आगे फेंक गया तो
कोई पीछे हटा गया|
रास्ते का पत्थर
किस्मत ने मुझे बना दिया|



पहले क्या कर पाया
क्या इसके बाद करूंगा मैं
जा री जा ऐ दुनिया क्या
तुझको याद करूँगा मैं|

दो दिन तेरी महफ़िल में
क्या आया क्या गया|
रास्ते का पत्थर
किस्मत ने मुझे बना दिया|



हीरा बनके चमका
हर एक मुसाफिर को रोका,
ये उम्मीद भी टूटी
लोगों ने ना खाया धोखा,
हर एक उठा कर मुझको
फिर यहीं गिरा गया|


रास्ते का पत्थर किस्मत ने
मुझे बना दिया|


आज के लिए इतना ही,
नमस्कार|
******

3 responses to “रास्ते का पत्थर!”

  1. thanks for sharing…

    Like

    1. shri.krishna.sharma avatar
      shri.krishna.sharma

      Welcome ji.

      Like

      1. MY pleasure, God bless you…

        Like

Leave a comment